Agniveer CISF Reservation: BSF के बाद अब सीआईएसएफ में भी पूर्व अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण, आयु और फिजिकल टेस्ट में भी छूट
ग्निवीर में शामिल होने वाले युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने एक और खुशखबरी दी है. BSF के बाद अब CISF में भी खाली पदों पर पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण दिया जाएगा.
नई दिल्ली: अग्निवीर में शामिल होने वाले युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने एक और खुशखबरी दी है. BSF के बाद अब CISF में भी खाली पदों पर पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण दिया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में रिक्तियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है. मंत्रालय ने एक सप्ताह पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भी उनके लिए ऐसा ही कदम उठाया था. केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, BSF की भर्तियों में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण, ऊपरी आयु-सीमा में भी छूट.
मंत्रालय ने अधिकतम आयु सीमा (Age Limit) में छूट देने की भी अधिसूचना जारी की है जो इस पर निर्भर करेगी कि वह अग्निवीर के पहले बैच के हैं या बाद के बैच के. अधिसूचना में कहा गया है कि पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी छूट दी जाएगी.
आयु सीमा में पांच साल की छूट
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम, 1968, (1968 का 50) के तहत बनाए गए नियमों में संशोधन के बाद एक नोटिफिकेशन के माध्यम से यह घोषणा की गई थी. नोटिफिकेशन में कहा गया है, “10 प्रतिशत रिक्तियां पूर्व-अग्निवरों के लिए आरक्षित होंगी.” मंत्रालय ने कहा कि पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच साल तक और अन्य बैचों के उम्मीदवारों के लिए तीन साल तक की छूट दी जाएगी.
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल 14 जून को थल सेना, नौसेना और वायुसेना में 17 से साढ़े 21 वर्ष की आयु के युवाओं की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना की घोषणा की थी. इस योजना के तहत पहले चार साल के अनुबंध के आधार पर युवाओं की भर्ती की जाएगी. इसके तहत सेनाओं में भर्ती होने वाले जवानों को अग्निवीर के नाम से जाना जाएगा. अग्निपथ योजना के तहत हमारे देश के युवा 4 साल के लिए अग्निवीर के तौर पर सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएं दे सकेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2023 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

