Rice Export Ban: गेहूं और चीनी के बाद अब चावल की बारी? क्या सरकार लगाएगी एक्सपोर्ट पर बैन

सरकार पर्याप्त घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कीमतों में वृद्धि को रोकने के लिए गेहूं और चीनी के बाद अब चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकती है. भारत इससे पहले गेहूं (Wheat) और चीनी (Sugar) के निर्यात पर बैन लगा चुका है. अब केंद्र सरकार चावल के निर्यात पर भी पाबंदियां लगाने की तैयारी में है.

चावल | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PIxbay)

नई दिल्ली: गेहूं और चीनी के बाद अब सरकार चावल के निर्यात (Rice Export Ban) पर प्रतिबंध लगा सकती है. सरकार पर्याप्त घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कीमतों में वृद्धि को रोकने के लिए यह कदम उठा सकती है. भारत इससे पहले गेहूं (Wheat) और चीनी (Sugar) के निर्यात पर बैन लगा चुका है. अब केंद्र सरकार चावल के निर्यात पर भी पाबंदियां लगाने की तैयारी में है. प्रधानमंत्री कार्यालय के नेतृत्व में एक समिति गैर-बासमती चावल सहित आवश्यक वस्तुओं का उत्पाद-दर-उत्पाद विश्लेषण कर रही है और मूल्य वृद्धि के कोई संकेत होने पर त्वरित उपाय किए जाने की उम्मीद है. महंगाई पर लगाम लगाने के लिए केंद्र का एक और बड़ा फैसला, सोयाबीन-सूरजमुखी तेल के आयात शुल्क में दी छूट. 

हालांकि कुछ सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि "भारत सरकार की चावल (गैर-बासमती) निर्यात पर प्रतिबंध लगाने या इसके शिपमेंट पर किसी भी प्रतिबंध की घोषणा करने की कोई योजना नहीं है." अब देखना यह है कि वाकई सरकार सरकार इस मामले में आगे क्या फैसला लेती है.

क्यों बन रहे ऐसे हालात

दरअसल रूस और यूक्रेन के बीच 3 महीने से ज्यादा समय से चल रही जंग के कारण दुनिया भर में खाद्य संकट (Food Crisis) की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इस कारण कई देश घरेलू बाजार में खाने-पीने की चीजों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए निर्यात पर पाबंदियां लगा रहे हैं. भारत भी इन देशों में शामिल हो चुका है.

भारत सरकार गेहूं और चीनी के निर्यात पर पाबंदी लगा चुकी है. आने वाले समय में जिन उत्पादों के निर्यात पर पाबंदी लगाने की योजना है, उनमें गैर-बासमती चावल (Non-Basmati Rice) शामिल है. रिपोर्ट्स की मानें तो गैर-बासमती चावल के मामले में उसी तरह की पाबंदी लग सकती है, जैसी चीनी के मामले में लगाई गई है. चीनी के मामले में सरकार ने निर्यात पर 20 लाख टन का कैप लगाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड