देश

ईडी की पूछताछ के बाद कविता ने तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव से की मुलाकात

दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और तेलंगाना एमएलसी के. कविता दिल्ली से लौटीं और अपने पिता तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर)से मुलाकात की.

ईडी की पूछताछ के बाद कविता ने तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव से की मुलाकात
K Kavitha (Photo Credits ANI)

हैदराबाद, 12 मार्च : दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और तेलंगाना एमएलसी के. कविता दिल्ली से लौटीं और अपने पिता तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर)से मुलाकात की. शनिवार मध्यरात्रि 12.10 बजे एक विशेष विमान से तेलंगाना के मंत्रियों के.टी. रामा राव, हरीश राव और श्रीनिवास यादव के साथ हैदराबाद पहुंचीं कविता तेलंगाना के मुख्यमंत्री आवास प्रगति भवन के लिए रवाना हुईं.

पार्टी सूत्रों ने कहा कि केसीआर को ईडी द्वारा दिल्ली में कविता से की गई पूछताछ के बारे में जानकारी दी गई. दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर ईडी ने शनिवार को कविता से नौ घंटे तक पूछताछ की थी. यह भी पढ़ें : Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक के बाद चिकित्सकों ने 13 मार्च को प्रस्तावित हड़ताल वापस ली

ईडी ने उन्हें 16 मार्च को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी के अनुसार, कविता 'साउथ ग्रुप' का एक हिस्सा है, जिसने कथित तौर पर दिल्ली आबकारी नीति में खामियों का फायदा उठाने के लिए रिश्वत दी गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).