देश

Prashant Kishore Meets Nitish Kumar: नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने कहा, 'जन सुराज अभियान पर कायम', कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दो दिन पूर्व मुलाकात को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत कुमार ने सामान्य और शिष्टाचार मुलाकात बताया है. उन्होंने गुरुवार को स्पष्ट किया कि जन सुराज अभियान के तहत बिहार में 2 अक्टूबर से पदयात्रा होगी.

Prashant Kishore Meets Nitish Kumar: नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने कहा, 'जन सुराज अभियान पर कायम', कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है
सीएम नीतीश कुमार (Photo Credits: ANI)

पटना, 15 सितम्बर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दो दिन पूर्व मुलाकात को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत कुमार ने सामान्य और शिष्टाचार मुलाकात बताया है. उन्होंने गुरुवार को स्पष्ट किया कि जन सुराज अभियान के तहत बिहार में 2 अक्टूबर से पदयात्रा होगी. प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 2 दिन पहले 13 सितंबर को नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री आवास पर उनकी मुलाकात हुई थी और ये सामाजिक और राजनीतिक तौर पर एक शिष्टाचार मुलाकात थी. प्रशांत किशोर ने कहा, नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं, मैं मई से बिहार में काम कर रहा हूं. तब से कई बार मिलने की बात हुई लेकिन नहीं मिल पाए थे. इसलिए शिष्टाचार के नाते उनसे मुलाकात हुई है.

जन सुराज अभियान के भविष्य और नीतीश कुमार के साथ जाने पर प्रशांत किशोर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जन सुराज अभियान और बिहार की बदहाली पर उनके स्टैंड में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर से प्रस्तावित पदयात्रा के माध्यम से वे लगभग एक साल तक बिहार के अलग-अलग गांव और प्रखंडों में जाएंगे और लोगों से मिल कर समाज के बीच से सही लोगों को आगे लाएंगे, जो बिहार की बेहतरी के लिए काम कर सकें. उन्होंने कहा कि जो रास्ता उन्होंने खुद के लिए तय किया है वो उस रास्ते पर कायम हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ बिहार में जमीन पर अपने 4-5 महीने के अनुभव को साझा किया और बताया कि कैसे शराबबंदी जमीन पर प्रभावी नहीं है. यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पुलिस को स्कूल बस में दुष्कर्म मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए

बेगूसराय की घटना पर किशोर ने कहा कि ऐसी घटनाओं से जमीन पर लोगों की जो आशंकाएं हैं, उसको बल मिलता है. कानून व्यवस्था को लेकर लोगों के मन में जो डर है वो सही साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार में प्रशासन का एक बड़ा हिस्सा शराबबंदी में लगा हुआ है, इसलिए सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था पर इसका असर पड़ रहा है और शराबबंदी लागू होने के बाद पिछले कुछ सालों में बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है. उन्होंने साफ तौर पर इसके लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि इस सरकार के मुखिया और गृहमंत्री नीतीश कुमार हैं इसलिए ये उनकी जिम्मेदारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2022 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).