देश

गोरखपुर के बाद अब कानपुर में किडनैपिंग के बाद हत्या, दोस्त ने साजिश रच किया मर्डर, मांगी थी 20 लाख की फिरौती

उत्तर प्रदेश में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. यूपी में अपहरण और हत्या का मामला कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. इसी कड़ी में एक और मामला कानपुर देहात से सामने आया है. जहां पर 25 साल के बृजेश नामक एक शख्स की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. जांच के दौरान बृजेश की लाश को पुलिस ने एक कुएं से बरामद किया. कानपुर देहात एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि थाना भोगनीपुर क्षेत्र में 17 तारीख को एक तहरीर प्राप्त हुई थी. जिसमें बताया गया कि बृजेश नाम का एक 25 वर्षीय लड़के का अपहरण हुआ है. बृजेश धर्मकाटे पर काम करता था. वहीं इस घटना की जानकरी मिलने के बाद पोली ने जांच शुरू कर दिया. लेकिन इस बीच अपहरणकर्ताओं ने बृजेश की हत्या कर दी.

गोरखपुर के बाद अब कानपुर में किडनैपिंग के बाद हत्या, दोस्त ने साजिश रच किया मर्डर, मांगी थी 20 लाख की फिरौती
क्राइम सीन/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

उत्तर प्रदेश में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. यूपी में अपहरण और हत्या का मामला कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. इसी कड़ी में एक और मामला कानपुर देहात से सामने आया है. जहां पर 25 साल के बृजेश नामक एक शख्स की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. जांच के दौरान बृजेश की लाश को पुलिस ने एक कुएं से बरामद किया. कानपुर देहात एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि थाना भोगनीपुर क्षेत्र में 17 तारीख को एक तहरीर प्राप्त हुई थी. जिसमें बताया गया कि बृजेश नाम का एक 25 वर्षीय लड़के का अपहरण हुआ है. बृजेश धर्मकाटे पर काम करता था. वहीं इस घटना की जानकरी मिलने के बाद पोली ने जांच शुरू कर दिया. लेकिन इस बीच अपहरणकर्ताओं ने बृजेश की हत्या कर दी.

कानपुर देहात एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि जांच में पता चला है कि बृजेश के दोस्त सुबोध सचान ने घटना को अंजाम दिया है. पहले उसने बृजेश की कोल्ड ड्रिंक में नींद की दवाई मिलाकर उसेव बेहोश किया. उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. जिसके बाद शव को छिपाने के लिए गाड़ी में ले जाकर कुएं में फेंक दिया. इस दौरान आरोपियों ने बृजेश के घरवालों से हत्या के बाद फिरौती मांगी थी.

वहीं, इस घटना के बाद एक बार फिर से विपक्ष ने योगी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. राज्य के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, आज की सुबह अपहरण व हत्या की ख़बर से हुई और शाम भी इसी तरह की ख़बर से हो रही है. अब कानपुर देहात से ये दुःखद समाचार आया है. लगता है प्रदेश या तो संगठित अपराध के जाल में फंस गया है या फिर इसके पीछे कोई ऐसा है जो सत्ता से भी बड़ा हो गया है. शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना.

अखिलेश यादव का ट्वीट:-

ANI का ट्वीट:-

गौरतलब हो कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में एक परचून व्यापारी के बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी. अपहृत बच्चे बलराम का शव पिपराइच क्षेत्र के जंगल तिनकोनिया नंबर-2 के केवटहिया नाले के पास से बरामद हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).