दिल्ली: पति से झगडे के बाद पत्नी ने अपने ही बच्चों को तीसरी मंजिल से दिया धक्का, खुद भी लगाई छलांग
अपने पति के साथ जोरदार बहस के बाद एक महिला ने अपने दो बच्चों को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया और खुद भी कूद गई...
नई दिल्ली: अपने पति के साथ जोरदार बहस के बाद एक महिला ने अपने दो बच्चों को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया और खुद भी कूद गई. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना लक्ष्मी नगर के ललिता पार्क (Lalita Park) में सोमवार रात हुई. पड़ोसियों ने जोर से गिरने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचित किया.
लक्ष्मी नगर पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आलिया (34) ने सात साल की महक व तीन साल के आफरान, दोनों को अपनी बालकनी से धक्का दे दिया. अफरान जमीन पर गिरा, जबकि उसकी बहन व मां पहली मंजिल की बालकनी में गिरे.
यह भी पढ़ें: बिहार के रोहतास जिले में महिला की जली अवस्था में शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
उन्होंने कहा, "आलिया को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है." उन्होंने कहा, "जांच से पता चलता है कि आलिया का पति मुनव्वर अली तीखी बहस के बाद घर से चला गया जिसके साथ आलिया ने यह कदम उठाया."
उन्होंने कहा, "घटना की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (Divisional Magistrate) से जांच का आदेश दिया गया है और हम मुनव्वर अली से पूछताछ कर रहे हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2019 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

