Afghanistan: अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटे में हुई झड़प में 36 की मौत

अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटे में हुई एक झड़प में कम से कम 36 लोगों की मौत हो चुकी है. युद्ध संबंधित गतिविधियों की निगरानी करने वाले एक स्थानीय समूह ने इसकी जानकारी दी है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

काबुल, 21 मार्च : अफगानिस्तान (Afghanistan) में पिछले 24 घंटे में हुई एक झड़प में कम से कम 36 लोगों की मौत हो चुकी है. युद्ध संबंधित गतिविधियों की निगरानी करने वाले एक स्थानीय समूह ने इसकी जानकारी दी है. रिडक्शन इन वायलेंस (RIV) नामक समूह के बयान के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने शनिवार को अपने बयान में कहा, "बीते 24 घंटों में हमारी टीम ने 36 मौतें दर्ज की हैं जिनमें से एक अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा बल (ANDSF) का सदस्य है और 35 तालिबानी आतंकी हैं."

समूह ने इस दौरान 31 और तालिबानी आतंकियों के मौजूद रहने और चार सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की भी बात कही है. यह भी पढ़ें : हेयरकट कराते वक्त पाकिस्तानी पत्रकार अजय लालवानी की गोली मारकर हत्या

इससे अलग एक घटना में एएनडीएसएफ ने शुक्रवार को पकतिया प्रांत के जाजी अर्योब जिले में अपने चलाए गए एक अभियान में सात तालिबानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इसी दिन रक्षा मंत्रालय ने अपने एक बयान में इसकी पुष्टि की. बयान में आगे कहा गया कि इस अभियान में बड़ी संख्या में इलाके को तालिबानियों से मुक्त किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Ireland vs Afghanistan, 5th ODI Match Scorecard: बेलफास्ट में आयरलैंड ने आयरलैंड के सामने रखा 299 रनों का लक्ष्य, कर्टिस कैम्फर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Ireland vs Afghanistan, 5th ODI Live Score Update: बेलफास्ट में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है पांचवें वनडे मैच का रोमांच, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेलफास्ट में आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान पांचवें वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Ireland vs Afghanistan, 5th ODI Live Toss And Scorecard: बेलफास्ट में अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड