Afghan Embassy in New Delhi: नई दिल्ली में फिर शुरू होगा अफगान दूतावास, तालिबान ने किया संपर्क

तालिबान शासन में उप विदेश मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई ने कहा है कि नयी दिल्ली में अफगान दूतावास अगले कुछ दिनों में अपना काम-काज फिर से शुरू करेगा.

(Photo : X)

नयी दिल्ली, 29 नवंबर: तालिबान शासन में उप विदेश मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई ने कहा है कि नयी दिल्ली में अफगान दूतावास अगले कुछ दिनों में अपना काम-काज फिर से शुरू करेगा. स्टानिकजई ने अफगान प्रसारक आरटीए को बताया कि हैदराबाद और मुंबई में अफगान वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने काबुल से निर्देश के बाद दूतावास का दौरा किया है.

तालिबान नेता ने कहा कि अफगानिस्तान पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है. अफगान दूतावास में काम-काज फिर से शुरू करने के बारे में उनकी टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब राजदूत फरीद ममुंडजे के नियंत्रण वाले मिशन ने कुछ दिन पहले ‘‘भारत सरकार की ओर से लगातार चुनौतियों’’ का हवाला देते हुए दूतावास स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की थी.

अफगानिस्तान की पूर्ववर्ती अशरफ गनी सरकार द्वारा नियुक्त मामुंडजे पिछले कुछ महीनों से भारत से बाहर हैं. दूतावास ने शुक्रवार को इसे स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की थी. पूर्ववर्ती सरकार द्वारा नियुक्त दूतावास में राजनयिकों ने 30 सितंबर को भी घोषणा की थी कि मिशन एक अक्टूबर से अपना कामकाज बंद कर रहा है, इस दौरान ‘‘सरकार पर सहयोग नहीं करने का’’ का आरोप भी लगाया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Weather Today: मुंबई में आज रहेगा उमस भरा मौसम, दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना