देश

पीएम मोदी को चेतावनी देने वाली ममता बनर्जी पर फूटा इस एक्ट्रेस का गुस्सा, कहा- त्याग माय फूट!

इस एक्ट्रेस ने ममता बनर्जी को ट्विटर पर जमकर फटकार लगाते हुए ये ट्वीट किया है

पीएम मोदी को चेतावनी देने वाली ममता बनर्जी पर फूटा इस एक्ट्रेस का गुस्सा, कहा- त्याग माय फूट!
ममता बनर्जी और कोएना मित्रा (Photo Credits: Twitter/Instagram)

लोकसभा चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और उनकी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करके विपक्ष को करारी मात दी. चुनाव का सीजन अब बीत चूका, नई मंत्रिमंडल की घोषणा भी कर दी गई और सभी मंत्रियों ने अपने पद भी संभाल लिए. लेकिन अब भी विपक्ष की राजनीतिक पार्टियों के बीच गरमा गर्मी जारी है.

बीते दिनों कोलकाता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने एक बार फिर पीएम मोदी और बीजेपी (BJP) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपनी रैली में उनपर जमकर निशाना साधा. ममता ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमसे जो टकराएगा वो चूर चूर हो जाएगा. इतना ही नहीं ममता ने कहा कि त्याग का नाम हिंदू है, ईमान का नाम मुसलमान है, प्यार का नाम इसाई, सिखों का नाम बलिदान. ये है हमारा प्यारा हिंदुस्तान. इसकी रक्षा हमलोग करेंगे. जो हमसे टकराएगा वो चूर चूर हो जाएगा. ये हमारा स्लोगन है."

ममता के इस नारे को सुनने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा (Koena Mitra) भड़क उठीं. उन्होंने ट्विटर पर ममता बनर्जी को फटकार लगाते हुए कहा, "त्याग माय फूट! हिंदू और सिख ममता बनर्जी त्याग और बलिदान नही करेंगे. आप ईमान के नाम पर अवैध घुसपैठियों को बाहर करिए, देश उनका नहीं है!!!"

अपने इस ट्वीट के साथ उन्होंने हैशटैग टीएमछी लिखकर बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) और बीजेपी बंगाल (BJP Bengal) को भी ट्विटर पर टैग किया.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में सियासी मैदान में जहां पोलिटिकल लीडर्स के बीच वाद-विवाद बढ़ा वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपनी राय रखने में पीछे नहीं थे और कई विषयों पर ट्विटर के माध्यम से खुलकर अपना बयान देते हुए नजर आए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2019 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).