Attempt To Murder Accused Arrested: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार
गाजियाबाद की लोनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. इसके पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा और एक चोरी की स्कूटी बरामद हुई है.
Attempt To Murder Accused Arrested: गाजियाबाद की लोनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. इसके पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा और एक चोरी की स्कूटी बरामद हुई है. पुलिस ने बताया कि 16/17 जुलाई की रात में चेकिंग के दौरान निठौरा अंडर पास के पास स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों रेलवे लाइन के किनारे कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगे.
पुलिस ने इनका पीछा किया तो हड़बड़ी में स्कूटी फिसल गई. अपने को घिरता देख दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की. जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा अंधेरे का फायदा उठा भागने मे कामयाब हो गया. घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम तोपेश उर्फ विनय तोमर बताया है. यह भी पढ़ें: Hyderabad Shocker: पति की शिकायत करने पुलिस स्टेशन गई थी महिला, वापस लौटते हुए तीन लोगों ने किया बलात्कार, हैदराबाद के अलवल की घटना
उसने ये भी बताया है कि 12 जुलाई की रात को उसने और उसके साथी योगी उर्फ यश शर्मा ने सर्वोदय नर्सिंग होम के निकट बंथला फ्लाई ओवर पर एक व्यक्ति पर जान से मारने की इरादे से फायरिंग की थी. इस बदमाश के पास से बरामद हुई स्कूटी भी चोरी की है. जिसे 28 जून को चुराया गया था. अब पुलिस इसके फरार साथी को पकड़ने का प्रयास कर रही है और उसके लिए कांबिंग की जा रही है. पुलिस की अलग-अलग टीमें उसको पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

