देश

शर्मनाक: चाकू के दम पर करनाल में आरोपियों ने विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म

हरियाणा के करनाल टोल प्लाजा के पास दो लोगों ने चाकू का डर दिखाकर पंजाब की 19 वर्षीय एक युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया. यह घटना रविवार रात उस घटी, जब विवाहिता युवती अपने पति के साथ बस से यात्रा कर रही थी.

शर्मनाक: चाकू के दम पर करनाल में आरोपियों ने विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

हरियाणा के करनाल टोल प्लाजा के पास दो लोगों ने चाकू का डर दिखाकर पंजाब की 19 वर्षीय एक युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया. यह घटना रविवार रात उस घटी, जब विवाहिता युवती अपने पति के साथ बस से यात्रा कर रही थी. वे एक रिश्तेदार से पैसे लेने के लिए बस से उतर गए थे. पति-पत्नी टोल प्लाजा के पास एक चाय की दुकान पर रिश्तेदार का इंतजार कर रहे थे. उसी दौरान युवती टोल प्लाजा के पास बने शौचालय में गई, जहां आरोपी मेघराज और सोनू मौजूद थे.

पंजाब का रहने वाला यह जोड़ा पानीपत में रिश्तेदारों से मिलने के बाद अपने गृहनगर लौट रहा था. एफआईआर के मुताबिक, एक आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया और इसके बाद वे उसे पास के एक अंडरपास में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके साथी ने भी फिर वही जुर्म किया. पुलिस ने कहा कि एक आरोपी टोल प्लाजा के पास स्थित एक दुकान पर खाने-पीने की चीजें बेचता है और दूसरा सुरक्षा गार्ड है.

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: पांचवीं पत्नी ने संत के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा

करनाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुरिंदर भोरिया ने कहा कि मुख्य आरोपी मेघराज को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2020 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).