एजेंसी न्यूज

Odisha: जेल में बंद रेप के आरोपी ने पीड़िता से रचाई शादी, बना एक बच्चे का पिता

अदालत के आदेश के बाद ओडिशा की एक जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ विवाह किया. अधिकारियों ने इस बारे में बताया.

Odisha: जेल में बंद रेप के आरोपी ने पीड़िता से रचाई शादी, बना एक बच्चे का पिता
शादी/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Instagram)

कटक, 26 फरवरी : अदालत के आदेश के बाद ओडिशा (Odisha) की एक जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ विवाह किया. अधिकारियों ने इस बारे में बताया. चौद्वार क्षेत्र जेल अधीक्षक कुलमणि बेहेरा (Kulmani Behera) ने बताया, ‘‘जिले के गुरुदिझटिया इलाके (Gurudijhatia area) के विचाराधीन कैदी राजेश सिंह (23) ने पॉक्सो अदालत और डीजी (जेल) के आदेशों के बाद जेल परिसर के भीतर दुष्कर्म पीड़िता से विवाह किया.’’ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता पिछले महीने 18 साल की हो गयी. बलात्कार के बाद वह पिछले साल गर्भवती हो गयी थी और अब वह एक बेटे की मां है.

विवाह के पश्चात पीड़िता अपने ससुराल गयी लेकिन सिंह को फिलहाल जेल में रहना होगा क्योंकि उसके जमानत आवेदन पर अगले महीने फिर सुनवाई होनी है. जेल अधिकारी ने बताया कि इससे पहले (आरोपी की) जमानत की याचिका पर सुनवाई करते हुए पॉक्सो अदालत ने कहा था कि इसपर तभी विचार किया जाएगा जब वह महिला से विवाह करेगा. यह भी पढ़ें : Medical Education and Health: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएगा: मोदी

जेल अधिकारियों ने स्थानीय गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की मदद से बृहस्पतिवार को विवाह के लिए व्यवस्था की. विवाह उनके परिवारों के सदस्यों, मित्रों और पॉक्सो अदालत के वकील की उपस्थिति में हुआ. उन्होंने बताया कि बाद में प्रीतिभोज का भी आयोजन हुआ जिसमें अन्य कैदी भी शामिल हुए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).