प्रेम प्रसंग के कारण नर्स ने डाला चिकित्सक पर शादी का दबाव, डॉक्टर ने उतारा मौत के घाट

लखनऊ के होटल में समता नाम की महिला का शव मिला. महिला पेशे से नर्स थी 2016 में नौकरी के दौरान डॉक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी से उसकी दोस्ती हो गई थी और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया. जिसके बाद दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया...

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

लखनऊ (Lucknow) के होटल में समता नाम की महिला का शव मिला. महिला पेशे से नर्स थी 2016 में नौकरी के दौरान डॉक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी से उसकी दोस्ती हो गई थी और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया. जिसके बाद दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया. ट्रांसफर के बाद भी दोनों एक दूसरे से मिलने लखनऊ आते रहते थे. 30 जनवरी को आरोपी लखनऊ के एक होटल में नर्स समता की हत्या कर फरार हो गया था.

पुलिस ने गुरूवार को आरोपी को मध्य प्रदेश के होटल से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने कबूला कि  26 जनवरी को दोनों होटल में आए. राजेश ने 29 जनवरी को समता को सहारागंज ले जाकर शॉपिंग कराई और रात में शराब पीने के साथ खाना खाकर सो गए. उसका कहना है कि समता सुबह उठते ही शादी के लिए दबाव बनाने लगी और उसे फंसाने की भी धमकी देने लगी. इस पर दोनों में झगड़ा हुआ. मारपीट में वह बाथरूम में जा गिरी. इसके बाद आरोपी ने दुपट्टा गले में कसकर उसे झटके से उठाकर मार डाला.

यह भी पढ़ें: लिव इन में रह रहे कपल ने कैब ड्राइवर का किया मर्डर, कटर और उस्तरे से शव के टुकड़े कर नाले में फेंका

पूछताछ में आरोपी डॉक्टर ने बताया कि हत्या करने के बाद वो खुदकुशी करने निकला लेकिन, हरौनी स्टेशन पर एक व्यक्ति के टोकने से इरादा बदल दिया. वह नौकरी की तलाश में था. आरोपी ने कुबूला कि उसने समता के पर्स से रुपये और एटीएम कार्ड निकाल लिए थे. जेब खाली होने पर समता के एटीएम कार्ड से आठ हजार रुपये निकाले थे.

डॉक्टर की पत्नी को समता के साथ अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था जिसके बाद वो बेटे को लेकर अलग रह रही थी.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड