एजेंसी न्यूज

Shocking: प्यार-SEX और फिर गर्लफ्रेंड का वीडियो वायरल! लड़की के सीने पर ब्लेड से काटकर जबरन लिखा नाम

राजधानी लखनऊ के माल इलाके में अपनी कथित प्रेमिका को अपने निजी अंग पर ब्लेड से अपना नाम लिखने को मजबूर करने और इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में 25 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है.

Shocking: प्यार-SEX और फिर गर्लफ्रेंड का वीडियो वायरल! लड़की के सीने पर ब्लेड से काटकर जबरन लिखा नाम
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

लखनऊ, 23 नवंबर : राजधानी लखनऊ (Lucknow) के माल इलाके में अपनी कथित प्रेमिका को अपने निजी अंग पर ब्लेड से अपना नाम लिखने को मजबूर करने और इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में 25 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है. माल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि अवेंद्र सोनवानी नामक नर्सिंग प्रशिक्षु को अपने ही साथ माल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण ले रही 21 वर्षीय अपनी कथित प्रेमिका को अपने हाथ और सीने पर ब्लेड से अपना नाम लिखने के लिए मजबूर करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

सिंह ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ बलात्कार, शीलभंग और धमकी देने के आरोपों में तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : UP: सीतापुर में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, पत्नी की हत्या कर पति ने किए शव के टुकड़े-टुकड़े

उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने पिछले दिनों पीड़ित युवती को वीडियो कॉल किया और उससे कहा कि अगर वह सिर्फ उसी को प्रेम करती है तो वह अपने हाथ और सीने पर ब्लेड से उसका नाम लिखे. युवती ने उसकी बात मान भी ली. इसके बाद आरोपी ने घटना का वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजन ने अवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2022 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).