AAP Start Election Campaign Today: लोकसभा चुनाव के लिए आज से शुरू होगा 'आप' का प्रचार अभियान, CM केजरीवाल और भगवंत मान बनाएंगे रणनीति (Watch Tweet)
आम आदमी पार्टी आज लोकसभा के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू करेगी. यह अभियान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू किया जाएगा.
AAP Start Election Campaign Today: आम आदमी पार्टी आज लोकसभा के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू करेगी. यह अभियान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू किया जाएगा. पार्टी ने इसके लिए रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है.
AAP बीजेपी द्वारा सांसदों को हटाए जाने को अपना अहम मुद्दा बनाएगी. बता दें, AAP कांग्रेस के साथ गठबंधन में हरियाणा, गुजरात, चंडीगढ़ और गोवा में चुनाव लडे़गी.
ट्वीट देखे:
AAP to hit its campaign trail for Lok Sabha today
Read @ANI Story | https://t.co/0eupk8InSQ#AAP #LokSabhaElections2024 #Campaign pic.twitter.com/uoQGwIrIWY
— ANI Digital (@ani_digital) March 8, 2024
दिल्ली में AAP 3 सीटों नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेगी. जबकि, कांग्रेस पार्टी चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम दिल्ली की तीन सीटों से चुनाव लड़ेगी. हरियाणा में 8 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस, जबकि कुरूक्षेत्र की एक सीट से AAP चुनाव लड़ेंगी. गुजरात में AAP भावनगर और भरूच निर्वाचन क्षेत्रों चुनाव लड़ेगी, जबकि 22 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार मैदान में होंगे. चंडीगढ़ और गोवा की 2 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

