देश

आप नेता सत्याग्रह के नाम पर ले रही थे एसी की हवा, जनता नहीं करेगी माफ : भाजपा

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने मंगलवार को अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी. आतिशी 21 जून से भूख हड़ताल पर थी, लेकिन रात में उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

आप नेता सत्याग्रह के नाम पर ले रही थे एसी की हवा, जनता नहीं करेगी माफ : भाजपा
BJP | Photo- X

नई दिल्ली, 25 जून : दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने मंगलवार को अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी. आतिशी 21 जून से भूख हड़ताल पर थी, लेकिन रात में उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. आतिशी के भूख हड़ताल खत्म करने को लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा है.

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आखिर आप का धरना क्यों समाप्त हो गया? आप भूख हड़ताल पर बैठे थे, क्या पानी दिल्ली के लोगों को मिलने लगा. पानी देना दिल्ली सरकार का काम है. जल बोर्ड का बजट दिल्ली सरकार के पास है. पाइप ठीक नहीं किए गए हैं. यह भी पढ़ें : आबकारी ‘घोटाला’ : उच्च न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत पर रोक लगाई

उन्होंने कहा कि मैंने एक पत्र लिखा है. आप एक श्वेत पत्र जारी करें. आपने कितनी पाइप लाइन को ठीक करने की कोशिश की. दस सालों में कभी ठीक नहीं किया गया. आपने कब यमुना जी की ड्रेसिंग कराई. जहां से हरियाणा से पानी आता है और पानी का भंडार रहता है.

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता कभी माफ नहीं करेगी और इनको परमानेंट जमीन पर बैठा देगी. दिल्ली की जनता को पता है कि ये लोग एक सत्याग्रह के नाम पर एसी की हवा ले रहे हैं. उनकी चालाकी को दिल्ली की जनता समझ चुकी है. यह हम नहीं वहां मौजूद लोग कह रहे हैं.

दिल्ली के लोग भीषण गर्मी में पानी की भारी कमी से जूझ रहे हैं. आतिशी ने हरियाणा सरकार से पानी की आपूर्ति बढ़ाने की मांग करते हुए अपनी भूख हड़ताल शुरू की थी जो अब समाप्त हो गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2024 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).