देश

गाजियाबाद: समलैंगिक रिश्तों की वजह से हुई थी आप नेता नवीन दास की हत्या, जांच में हुआ खुलासा

आम आदमी पार्टी के नेता नवीन दास की जली हुई लाश मिलने के बाद अब जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. नवीन दास की हत्या के पीछे समलैंगिक रिश्तों की जानकारी सामने आई है

गाजियाबाद: समलैंगिक रिश्तों की वजह से हुई थी आप नेता नवीन दास की हत्या, जांच में हुआ खुलासा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : PTI )

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता नवीन दास की जली हुई लाश मिलने के बाद अब जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. नवीन दास की हत्या के पीछे समलैंगिक रिश्तों की जानकारी सामने आई है. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 5 अक्टूबर को साहिबाबाद में ब्रेजा कार में नवीन का जला हुआ शव बरामद हुआ था. जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई थी. वहीं इस जानकारी के बाद हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है.

वहीं इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें से एक उसका करीबी दोस्त था. खबरों की माने तो नवीन दास और उसके दोस्त के बीच समलैंगिक रिश्ते थे. इसके पहले पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि गुरूवार को देर रात दिल्ली जाते समय भोपुरा रोड के पास कार में आग लगने के बाद उनकी कार में जलकर मौत हो गई थी. यह भी पढ़े: विवेक तिवारी हत्याकांड: SIT जांच में बड़ा खुलासा, पुलिस की बाइक से नहीं टकराई थी कार

बता दें कि इस मामले पर पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि नवीन के भाई के शिकायत के बाद मृतक के कॉल डिटेल के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस इस हत्या के मामले में फॉरेंसिक टीम की भी मदद ले रही है. फिलहाल इस हत्या कांड को लेकर पूरे इलाके में चर्चा हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2018 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).