Bihar Budget 2025-26: बिहार में बजट सत्र के दौरान दिखी अनोखी तस्वीर! सीएम नीतीश कुमार ने डिप्टी CM सम्राट चौधरी को लगाया गले, पीठ थपथपाकर की तारीफ (Watch Video)

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने अपना बजट भाषण पूरा किया, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सीट से उठे और उन्हें गले लगा लिया. यह नजारा पूरे सदन के लिए चौंकाने वाला था.

Photo- @Journo_vivek/X

Bihar Budget 2025-26: बिहार विधानसभा में सोमवार को 2025-26 का बजट पेश किया गया, लेकिन इस बार की बजट प्रस्तुति में एक खास पल देखने को मिला. जैसे ही उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने अपना बजट भाषण पूरा किया, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सीट से उठे और उन्हें गले लगा लिया. यह नजारा पूरे सदन के लिए चौंकाने वाला था और माहौल तालियों की गूंज से भर गया. सम्राट चौधरी ने 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है.

उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ से की. बजट पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लगातार उनकी पीठ थपथपाते नजर आए.

ये भी पढें: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुफ्त बिजली, सस्ती गैस आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

सीएम नीतीश ने डिप्टी CM सम्राट चौधरी को लगाया गले

बजट में क्या-क्या खास?

इस बार के बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरों के विकास, सिंचाई, पर्यटन और खेल पर विशेष ध्यान दिया गया है. इसमें कई नई योजनाओं की घोषणा की गई, जैसे:

कौन से विभाग को कितना बजट मिला?

राजकोषीय घाटा और वेतन-पेंशन पर खर्च

इस बजट में 1 लाख 60 हजार 696 करोड़ रुपये वेतन और पेंशन पर खर्च किए जाएंगे. वहीं, सरकार 55,737 करोड़ रुपये कर्ज के तौर पर लेगी. इस बजट में कुल 32,798 करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा रहने का अनुमान है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड