उत्तर प्रदेश: लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर बेकाबू हुई ट्रक, एक ही परिवार के 3 लोगों की ली जान
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ-वाराणसी हाइवे के तिना में बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर एक दुकान पर पलट गया...
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ-वाराणसी हाइवे के तिना में बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर एक दुकान पर पलट गया. इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
लालगंज कोतवाली के प्रभारी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया, "लखनऊ-वाराणसी हाइवे के तिना में एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर एक दुकान पर पलट गया, जिससे तीन लोग जान चली गई है. ट्रक की चपेट में आने से घर के सामने टीन शेड में सो रहे पति, पत्नी और उसके बेटे की मौत हो गई. उनके साथ परिवार की आजीविका चलाने वाले घोड़े की भी हादसे में मौत हो गई."
यह भी पढ़ें: राजस्थान: ट्रक ने बारात को कुचला, 13 लोगों की मौत, 18 घायल
मिश्रा ने बताया कि तीनों एक ही परिवार के थे. सुरेंद्र वर्मा (48), चंद्रकली और बेटे अंगद (12) की मौके पर ही मौत हो गई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2019 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

