देश

Bulandshahr Shocker: बुलंदशहर के ज्वेलरी शोरूम से उड़ाया ₹6 लाख का हार, CCTV में कैद हुई वारदात; 'चोर दंपति' जयपुर से गिरफ्तार

यूपी के बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पति-पत्नी ने एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर फिल्मी अंदाज में 6 लाख रुपये का कीमती हार चुरा लिया.

Bulandshahr Shocker: बुलंदशहर के ज्वेलरी शोरूम से उड़ाया ₹6 लाख का हार, CCTV में कैद हुई वारदात; 'चोर दंपति' जयपुर से गिरफ्तार
Bulandshahr theft case (Photo- @sirajnoorani/X)

Bulandshahr Jewellery Showroom Theft: यूपी के बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पति-पत्नी ने एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर फिल्मी अंदाज में 6 लाख रुपये का कीमती हार चुरा लिया. CCTV Footage में साफ दिख रहा है कि महिला गहने ट्राई कर रही थी, जबकि उसका पति उसका ध्यान भटकाकर हार चुरा ले गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों गुजरात निवासी पूनम और कमलेश पेशेवर चोर हैं.

उनके खिलाफ कई राज्यों में 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. सर्विलांस की मदद से बुलंदशहर पुलिस (Bulandshahr Police) ने उन्हें जयपुर से गिरफ्तार कर लिया और चोरी का हार बरामद कर लिया.

ये भी पढें: Bulandshahr: पड़ोसी ने की दुश्मनी के चलते शरारत, पिंजरे में बंद चूहों को दुसरे की दूकान में छोड़ा, बुलंदशहर का वीडियो आया सामने; VIDEO

बुलंदशहर में पकड़ा गया 'चोर दंपति'

दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

बताया जा रहा है कि यह शातिर जोड़ा इससे पहले मुंबई, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है. फिलहाल दोनों को जेल भेज दिया गया है और पुलिस अन्य मामलों की भी जांच कर रही है.

क्या पता अगला टारगेट कौन हो!

यह घटना हमें याद दिलाती है कि शोरूम मालिकों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए. पता नहीं अगला निशाना कौन होगा! आप भी सतर्क रहें. और ऐसे चोरों से बच कर रहें.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2025 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).