Mumbai: मुंबई की एक कंपनी ने दिया जॉब का विज्ञापन, नॉन महाराष्ट्रियन लिखने के बाद बड़ा विवाद, मनसे आई एक्शन मोड़ पर
मुंबई में एक बार फिर मराठी और गैरमराठी विवाद सामने आया है. दरअसल इंडीड जॉब पोर्टल में एक कंपनी ने नौकरी का विज्ञापन दिया था, जिसके बाद ये विवाद खड़ा हो गया.
Mumbai : मुंबई में एक बार फिर मराठी और गैरमराठी विवाद सामने आया है. दरअसल इंडीड जॉब पोर्टल में एक कंपनी ने नौकरी का विज्ञापन दिया था, जिसके बाद ये विवाद खड़ा हो गया. सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन का फोटो वायरल हो रहा है.इस विज्ञापन को देखने के बाद लोग जमकर कंपनी पर अपनी भड़ास निकाल रहे है,
इसके साथ ही कंपनी के ऑफिस में जाकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मालिक से लिखित में माफ़ी भी मंगवाई. ये भी पढ़े :उद्धव ठाकरे, अजीत पवार के खिलाफ मेरी कथित टिप्पणियों का वीडियो सार्वजनिक करें: देशमुख ने फडणवीस को चुनौती दी
देखें ट्वीट :
काल रात्री पासुन सोशल मीडियावर वायरल होणारी आर्या गोल्ड (अंधेरी) मधील कंपनीला मधील जाहिरातीला मनसे दणका देताच. कंपनीच्या मालकाने राजसाहेब ठाकरे यांना माफीनामाचं पत्र दिल.
मराठी बाणा मराठी स्वाभिमान मराठी अस्मितेला डाग लावला तर राजसाहेबाचे महाराष्ट्र सैनिक गप्प बसणार नाही. pic.twitter.com/DFoX4oiCQH
— राज समर्थक सचिन (@Rajpremi_) July 25, 2024
जानकारी के मुताबिक़ मुंबई के मरोल एमआईडीसी स्थित आर्या गोल्ड कंपनी में प्रोडक्शन मेनेजर की रिक्रूटमेंट थी, लेकिन नॉन महाराष्ट्रियन के लिए है, ऐसा उल्लेख इस विज्ञापन में किया गया था. जिसके बाद मनसे के लोग कंपनी पहुंचे और मालिक से इसके लिए लिखित में माफ़ी मंगवाई. कुछ दिनों पहले लिंक्डइन में भी इसी तरीकें से एक नौकरी का विज्ञापन दिया गया था.
इसके बाद भी काफी विवाद हुआ था. उस दौरान भी मनसे ने इसपर आक्रामक रुख अपनाया था. वहांपर भी बाद में कंपनी की ओर से माफ़ी मांगी गई थी. इस विवाद के बाद और इस तरह के विज्ञापन के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर कंपनी के खिलाफ कमेंट कर रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

