Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एक शख्स ने अपने भाई की हत्या की
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक व्यक्ति को अपने बड़े भाई को कथित तौर पर गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसने उसे बंदूक ले जाने से रोकने की कोशिश की थी.
बिजनौर, 18 मई : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर जिले में एक व्यक्ति को अपने बड़े भाई को कथित तौर पर गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसने उसे बंदूक ले जाने से रोकने की कोशिश की थी. बिजनौर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि आरोपी ब्रजवीर सिंह आवारा मवेशियों को डराने के लिए अपनी लाइसेंसी डबल बैरल गन खेतों में ले जा रहा था.
उसके भाई, रूपेंद्र ने उसे रोकने की कोशिश की, जिसके कारण दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया और ब्रजवीर ने अपने भाई पर गोली चला दी. गोली रूपेंद्र के पेट में लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. यह भी पढ़ें : Delhi Mundka Fire: पीड़ितों को बचाने वाले स्थानीय लोगों से मिले मुख्यमंत्री केजरीवाल
मृतक के परिवार वालों ने दावा किया है कि गोली गलती से चल गई थी. ब्रजवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2022 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

