हिंदू परिवार ने पेश की एकता की मिसाल, मुस्लिम समुदाय को कब्रिस्तान के लिए दी जमीन
विविधता में एकता की मिसाल देते हुए तमाम धार्मिक बाधाओं को तोड़ते हुए असम के लखीमपुर के एक हिंदू परिवार ने मुस्लिमों को कब्रिस्तान के लिए जमीन दान दी.
विविधता में एकता की मिसाल देते हुए तमाम धार्मिक बाधाओं को तोड़ते हुए असम के लखीमपुर के एक हिंदू परिवार ने मुस्लिमों को कब्रिस्तान के लिए जमीन दान दी. उत्तर लखीमपुर (Lakhimpur) के गोरेहागा गांव में रहने वाले स्वर्गीय करुणकांता भुयान के परिवार ने नाहर पुखुरी कब्रिस्तान (Burial Ground) के लिए 0.84 एकड़ जमीन दान दी. जो उत्तर लखीमपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित है.
कब्रिस्तान के लिए दान दी गई इस जमीन की विशेषता यह है कि यह एक हिंदू श्मशान भूमि के साथ अपनी सीमा साझा करती है.
बीते 4 मई को, नाहर पुखुरी कब्रिस्तान समितिने एक बैठक आयोजित की, जहां भुयान के परिवार ने जमीन दान की. इसके लिए बाद में उन्हें सम्मानित भी किया गया. समिति के अध्यक्ष डॉ हमीदुर रहमान ने इस बैठक की अध्यक्षता की और इस पहल के लिए शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया.
संबंधित खबरें
Ladki Bahin Yojana e-KYC last Date: लाडकी बहन योजना की ई-केवाईसी सुधार के लिए बचे हैं अब कुछ ही दिन, जानें क्या है अंतिम डेट
8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!
BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल
RBI Online Transactions New Rules: ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नए नियम, 1 अप्रैल से बदल जाएगी बैंकिंग की दुनिया, जानें आम जनता पर क्या होगा असर
\