News

Dog Attack in Ulhasnagar: स्कूल जा रही बच्ची पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, आसपास मौजूद लोगो ने बचाई जान, मुंबई से सटे उल्हासनगर का वीडियो आया सामने; VIDEO

कुत्तों के हमले की घटनाएं कई शहरों से सामने आ रही है. इन हमलों में कई छात्र भी गंभीर रूप से घायल हुए है. अब ऐसा ही एक वीडियो मुंबई से सटे उल्हासनगर से सामने आया है.

Dog Attack in Ulhasnagar: स्कूल जा रही बच्ची पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, आसपास मौजूद लोगो ने बचाई जान, मुंबई से सटे उल्हासनगर का वीडियो आया सामने; VIDEO
Credit-(X,@Matrize_NC)

ठाणे, महाराष्ट्र: कुत्तों के हमले की घटनाएं कई शहरों से सामने आ रही है. इन हमलों में कई छात्र भी गंभीर रूप से घायल हुए है. अब ऐसा ही एक वीडियो मुंबई से सटे उल्हासनगर से सामने आया है. जहांपर स्कूल जा रही बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया.कुत्तों का झुंड अचानक से बच्ची के पास आकर उसपर भौंकने लगा और उसपर हमले की कोशिश.इस दौरान वहांपर पर मौजूद कुछ लोग दौड़े और एक शख्स बच्ची को बचाकर ले गया और दुसरे शख्स ने कुत्तों को वहां से भगाया. इस घटना के बाद बच्ची काफी डर गई.बता दें की पिछले कई महीनों से लगातार कुत्तों के हमले लोगों पर हो रहे है. इन हमलों में सबसे ज्यादा हमले स्कूल जानेवाले और छोटे छोटे बच्चे घायल हो रहे है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @Matrize_NC नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Dog Attack in Mumbai: घाटकोपर में अपने दोस्तों के साथ पार्क जा रहे लड़के पर जर्मन शेफर्ड ने किया हमला, कुत्ते ने कलाई और कमर पर काटा

स्कुल जा रही बच्ची पर कुत्तों का हमला

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

घटना का पूरा दृश्य पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा अपने स्कूल बैग के साथ चल रही थी, तभी अचानक 5 से 6 कुत्ते उसके पीछे दौड़ने लगे. बच्ची बुरी तरह डर गई और तेजी से भागने लगी.

राहगीर की मदद से बची जान

वीडियो में एक राहगीर बच्ची को बचाने के लिए उसे पास की एक दुकान में ले जाता दिखता है.कुछ ही क्षणों में एक और व्यक्ति प्लास्टिक की बोतल से कुत्तों को डराकर वहां से भगाता है.लोगों की सूझबूझ से बच्ची की जान बच गई, लेकिन घटना ने क्षेत्र के लोगों को दहला दिया.यह घटना 30 जुलाई 2025 की बताई जा रही है.आसपास के लोगों का कहना है कि पास में उल्हासनगर महानगरपालिका का एक स्कूल है, जहां गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं. ऐसे में हर दिन बच्चों का कुत्तों के डर के बीच स्कूल आना-जाना एक बड़ी समस्या बन गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2025 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).