देश

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंचे 14 फायर टेंडर

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह एक गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग को बुझाने के लिए कुल 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे. यह कारखाना बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 2 में स्थित है.

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंचे 14 फायर टेंडर
गत्ता फैक्ट्री (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 10 मई: दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र (Bawana industrial Area) में रविवार सुबह एक गत्ता फैक्ट्री (Cardboard) में भीषण आग लग गई. आग को बुझाने के लिए कुल 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे. यह कारखाना बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 2 में स्थित है. यहां कारखाने की पहली मंजिल पर आग लग गई.

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है और कोई भी व्यक्ति कारखाने के अंदर नहीं फंसा."

यह भी पढ़ें: नोएडा: कोरोना वायरस के बीच सैमसंग मोबाइल फैक्ट्री ने शुरू किया 3 हजार श्रमिकों के साथ काम

आग के बारे में जानकारी एक फोन कॉल के जरिए सुबह 7.55 बजे मिली थी जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. गर्ग ने कहा, "अग्निशमन अभियान अभी चल रहा है."

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).