Chhindwara: उफनती नदी में बह गई बैलगाड़ी, किसान ने कूदकर बचाई बैलों की जान, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का वीडियो आया सामने; VIDEO
कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है और ऐसे में नदी नाले उफान पर है. रोजाना उफनती नदी में लोगों के बहने के कई वीडियो सामने आते है. अब ऐसे में मध्य प्रदेश के छिंदवाडा जिले से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक बैलगाड़ी उफनती नदी में बह गई.
छिंदवाडा, मध्य प्रदेश: कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है और ऐसे में नदी नाले उफान पर है. रोजाना उफनती नदी में लोगों के बहने के कई वीडियो सामने आते है. अब ऐसे में मध्य प्रदेश के छिंदवाडा जिले से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक बैलगाड़ी उफनती नदी में बह गई. ये घटना जिले के राजढाना गांव से सामने आई है. जहांपर बैलगाड़ी उफनती नदी में बह गई और इसके बाद बैल नदी में बहने लगे. इस दौरान किसान ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी से दोनों बैलों को सही सलामत बाहर निकाला. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @Matrize_NC नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Seoni Shocker: चप्पल के लिए गंवाई जान! फिसलकर नदी में बह गया युवक, मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का वीडियो आया सामने;VIDEO
नदी से बचाई बैलों की जान
बैलों के लिए नदी में लगाईं छलांग
बताया जा रहा है कि जैसे ही बैलगाड़ी नदी में डूब गई और बैल बहने लगे तो किसान बिना कुछ सोचे समझे पानी में छलांग लगा दी और वह भी बैलों के साथ बहने लगा, लेकिन किसान ने बैलों का साथ नहीं छोड़ा और उफनती नदी बहते हुए उसने बैलों की डोर थामकर रखी और कुछ देर दोनों को सही सलामत बाहर लाया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग बेजुबान जानवर और किसान के बीच के प्यार की तारीफ कर रहे है. इस दौरान लोग किसान की भी जमकर तारीफ़ कर रहे है, जिसने बिना अपनी जान की परवाह किए बिना बेजुबानों के लिए नदी में छलांग लगाई और इनकी जान बचाई.