देश

Delhi: पुलिस कॉन्स्टेबल की गुंडागर्दी, गलत साइड गाड़ी चलाने से रोकने पर दमकलकर्मी से की मारपीट

दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने कल समयपुर बादली इलाके में दिल्ली दमकल सेवा के एक कर्मी की पिटाई की क्योंकि उसने उसे सड़क के गलत साइड पर गाड़ी चलाने से रोका था. पुलिस कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है.

Delhi: पुलिस कॉन्स्टेबल की गुंडागर्दी, गलत साइड गाड़ी चलाने से रोकने पर दमकलकर्मी से की मारपीट
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल की गुंडागर्दी (Photo: ANI)

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एक कॉन्स्टेबल ने राजधानी में खूब गुंडागर्दी दिखाई और एक दमकल कर्मी की पिटाई भी की. दरअसल कॉन्स्टेबल पहले साधारण वर्दी में गलत साइड से गाड़ी चला रहा था इसपर वहां से गुजर रहे दमकल कर्मी ने उसे रोकना चाहा तो कॉन्स्टेबल ने दमकल कर्मी से पहले तो बहस की और बाद में वह मारपीट पर उतर आया. Delhi: चलती कार में महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार.

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया, दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने सादे कपड़ों में कल समयपुर बादली इलाके में दिल्ली दमकल सेवा के एक कर्मी की पिटाई की क्योंकि उसने उसे सड़क के गलत साइड पर गाड़ी चलाने से रोका था. पुलिस कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार कॉन्स्टेबल गलत साइड से गाड़ी चला रहा था जिससे रास्ते में जाम लग गया. कॉन्स्टेबल नशे की हालात में था. इस जाम में एक दमकल की गाड़ी फंस गई इसके बाद दमकल कर्मी ने कॉन्स्टेबल को रोका तो वह मारपीट करने लगा. सोशल मीडिया पर पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.

यहां देखें वीडियो

घटना समयपुर बादली थाना क्षेत्र का है. वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में कॉन्स्टेबल जितेंद्र को सस्पेंड कर दिया है जो उसी थाने में ही तैनात था. कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2021 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).