Rajasthan Shocker: जयपुर में 35 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप, 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
जयपुर रेलवे स्टेशन के पास एक 35 वर्षीय महिला के साथ बुधवार की रात कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है.
जयपुर, 25 अगस्त: जयपुर रेलवे स्टेशन के पास एक 35 वर्षीय महिला के साथ बुधवार की रात कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जयपुर रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की ओर से इस संबंध में बृहस्पतिवार को पांच आरोपियों के खिलाफ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया है.
उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया है. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2022 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

