एजेंसी न्यूज

Haryana Shocker: नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर वसूल रहे थे रुपये

हरियाणा में किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंग रेप करने का मामला सामना आया है. आरोप है कि दो युवकों ने गैंगरेप करने के बाद उसका वीडियों बना लिया. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वें पीड़िता से रुपये वसूलने लगे. वीडियो बनाने व ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Haryana Shocker: नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर वसूल रहे थे रुपये
Representational Image (Photo Credit : PTI)

जींद, 9 जनवरी: हरियाणा (Haryana) में जींद (Jind) जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी (Teenager) को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर यौन शोषण (Sexually Abusing) कर उसका वीडियो (pornographic video) बनाने और ब्लैकमेल (Blackmail) करने का मामला सामने आया है. MP Shocker: मध्य प्रदेश के बड़वानी में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि गढ़ी थाना में भारतीय दंड संहिता की यौन शोषण करने, सामूहिक दुष्कर्म, (Gangrape) नशीला पदार्थ देने, राशि वसूलने की संबंधित धाराओं और पोक्सो अधिनियम के तहत शनिवार रात प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस ने बताया कि एक महिला ने शिकायत की है कि उसकी 11वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय बेटी पड़ोस में किराए पर रहने वाली महिला के घर आती- जाती थी, पांच अगस्त 2021 को भी उनकी बेटी महिला के घर गई थी जहां पर उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया और सचिन और रामरूप नामक दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया.

शिकायत के मुताबिक उन्होंने लड़की को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारे की धमकी दी और ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने लगे. दो-तीन बार रुपये देने के बाद पीड़िता ने तंग आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई. गढ़ी थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज आगे की जांच की जा रही है.

 

इससे पहले 5 जनवरी को हरियाणा के पलवल (Palwal) जिले में तलाकशुदा महिला (Divorced Woman) को शादी का झांसा देकर कई सालों तक रेप करने का मामला सामने आया है. महिला ने आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल (Blackmail) कर वसूली करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर 3 आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी औ जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2022 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).