गंगा नदी में मिली 22 दिनों की नवजात बच्ची, CM योगी ने कहा- हम रखेंगे मासूम का ध्यान
गाजीपुर जिले में बुधवार को गंगा नदी में तैरते लकड़ी के बक्से में 22 दिन की एक जीवित लावारिस बच्ची मिली. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश सरकार बच्ची की पूरी जिम्मेदारी लेगी और उसकी उचित परवरिश सुनिश्चित करेगी.
गाजीपुर, 16 जून : गाजीपुर जिले (Ghazipur District) में बुधवार को गंगा नदी में तैरते लकड़ी के बक्से में 22 दिन की एक जीवित लावारिस बच्ची मिली. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश सरकार बच्ची की पूरी जिम्मेदारी लेगी और उसकी उचित परवरिश सुनिश्चित करेगी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दादरी घाट के पास एक नाविक ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी और बक्सा देखा. उसने डिब्बा खोला तो उसमें बच्ची दिखाई दी. बॉक्स के अंदर हिंदू देवताओं की तस्वीरें और बच्ची की कुंडली रखी गई थी. बच्ची को दुपट्टे में लपेटा गया था. यह भी पढ़ें : बिहार में लंबा चलेगा खेला: चाचा पशुपति कुमार के लिए आसान नहीं भतीजे चिराग को मात देना, राह में है कई बड़ी मुश्किलें
जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और बच्ची को जांच के लिए आशा ज्योति केंद्र और फिर एक अस्पताल ले जाया गया. गंगा में मिलने के कारण बच्ची का नाम 'गंगा' रखा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2021 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

