Odisha: ओडिशा कैबिनेट ने दो नए मेडिकल कॉलेज और शिक्षण अस्पतालों को दी हरी झंडी : 9 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

09 Dec, 23:52 (IST)

ओडिशा कैबिनेट ने कंधमाल और कोरापुट जिलों दो नए मेडिकल कॉलेज और शिक्षण अस्पतालों को बनाने की मंजूरी दी है. इसकी कुल लागत 680 करोड़ रुपये आने वाली है.

09 Dec, 23:20 (IST)

पश्चिम बंगाल में पुलिस ने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय और तेजस्वी सूर्या के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इन दोनों नेताओं पर 7 दिसंबर को सिलीगुड़ी में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगा है.

09 Dec, 23:12 (IST)

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. बताना चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के पूंछ में पाक ने सीजफायर का उल्लंघन किया हैं. जिसके बाद भारतीय सेना ने करारा जवाब पाकिस्तान को दिया है.

09 Dec, 23:04 (IST)

जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी तारिक अहमद भाट को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी पुलिस के खुद दी है.

09 Dec, 22:13 (IST)

हम किसानों से हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि आप विरोधी पार्टियों के बहकावे में ना आएं। हमारी सरकार आपके हित के लिए कृत संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत हमारे वरिष्ठ नेता आपके संपर्क में है। हमारी सरकार ने MSP को बढ़ाने का काम किया है: बृजेश पाठक

09 Dec, 21:48 (IST)

वरिष्ठ कवि मंगलेश डबराल का निधन हो गया है. केशव चंद यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवि-लेखक मंगलेश डबराल जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि.

09 Dec, 21:32 (IST)

आज हमने आग बुझाने वाली इस रोबोटिक मशीन का डेमो देखा। यह रोबोटिक मशीन हमारे मानकों पर खरी नहीं उतरी, हम इसकी कार्यक्षमता से संतुष्ट नहीं है: महेश्वर स्वाईन, चीफ फायर ऑफिसर. ओडिशा

Read more


कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों द्वारा मंगलवार को बुलाए गए भारत बंद का देश भर में व्यापक असर और समर्थन देखने को मिला. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत दक्षिण भारत तक बंद का जोरदार असर दिखा. भारत बंद के दौरान किसानों के साथ लोगों का समर्थन देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह वार्त से एक दिन पहले ही किसान नेताओं से बातचीत के लिए उन्हें बुलाया. किसान नेताओं और गृह मंत्री शाह के साथ मंगलवार देर रात तक बैठक चली. लेकिन कोई अंतिम निर्णय नहीं निकल सका. ऐसे में सरकार किसानों के पास कल चर्चा के लिए लिखित रूप में एक प्रस्ताव भेजेगी.

वहीं किसान कानून रद्द करने के लिए केवल हां या ना में जवाब चाहते हैं,जबकि सरकार इसके लिए तैयार नहीं है. सरकार कानून में संशोधन के प्रस्ताव लिखित में आज किसानों को देगी जिसपर किसान दोपहर बारह बजे सिंघु बॉर्डर पर बैठक करके आगे की रणनीति तय करेंगे.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

देश भर में ठंड का असर दिखाई दे रहा है. उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों के तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिली है, जिसके कारण ठंड में भी इजाफा देखने को मिला है. राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में आज सुबह तापमान में गिरावट देखी गई है. दिल्ली में सुबह तापमान 11.4 डिग्री तक पहुंच गया. इसके अलावा पहाड़ों पर भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा जम्मू के मैदानी इलाकों में बर्फबारी या बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है. इसके अलावा उत्तर भारत में ठंड आने वाले दिनों मे बढ़ सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड