देश

नई दिल्ली: रिश्तेदार ने 97 साल की बुजुर्ग महिला को लुटने के बाद उतारा मौत के घाट

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मौर्या एनक्लेव इलाके में एक बुजुर्ग महिला (97) के साथ कथित तौर पर उनके ही एक रिश्तेदार ने लूटपाट करने के बाद उनकी गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार के यह जानकरी दी.

नई दिल्ली: रिश्तेदार ने 97 साल की बुजुर्ग महिला को लुटने के बाद उतारा मौत के घाट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

नई दिल्ली: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मौर्या एनक्लेव इलाके में एक बुजुर्ग महिला (97) के साथ कथित तौर पर उनके ही एक रिश्तेदार ने लूटपाट करने के बाद उनकी गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार के यह जानकरी दी. उन्होंने बताया कि घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात की है. पीतमपुरा निवासी नथिया रविवार से लापता थीं जिसके बाद उनके बेटे बाबू अली ने मौर्या एनक्लेव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) असलम खान ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबा साहब आंबेडकर अस्पताल भेजा गया है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपी फिरोज (22) को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास के बुजुर्ग महिला के कानों की बाली और चांदी की चूड़ियां बरामद हुई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2018 08:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).