एजेंसी न्यूज

PM मोदी को मिले तोहफों की नीलामी शुरू, 65 लाख रुपए है सबसे महंगे गिफ्ट का बेस प्राइस

नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत बनारस घाट की पेंटिंग की रखी गई है. वेबसाइट के मुताबिक, इसकी बेस प्राइज फिलहाल 64 लाख 80 हजार है.

PM मोदी को मिले तोहफों की नीलामी शुरू, 65 लाख रुपए है सबसे महंगे गिफ्ट का बेस प्राइस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पिछले कुछ समय में मिलीं गुजरात के मोढेरा सूर्य मंदिर और चित्तौड़गढ़ के विजय स्तंभ की प्रतिकृतियां और वाराणसी के एक घाट की पेंटिंग समेत 900 से अधिक उपहारों और स्मृति चिह्नों को ई-नीलामी के लिए रखा गया है.

अधिकारियों ने बताया कि ई-नीलामी सोमवार को शुरू हुई और 31 अक्टूबर को समाप्त होगी. इनमें से कुछ उपहारों को यहां राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में प्रदर्शनी के लिए रखा गया है.

संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह नीलामी की श्रृंखला का पांचवां संस्करण है जिसमें पहली नीलामी जनवरी 2019 में की गयी थी. मोदी ने ‘एक्स’ पर प्रदर्शनी की कुछ तस्वीरें साझा कीं.

उन्होंने कहा, ‘‘आज से एनजीएमए में शुरू हुई एक प्रदर्शनी में मुझे हाल के दिनों में प्रदान किये गये उपहारों और स्मृति चिह्नों को प्रदर्शित किया जाएगा. भारत भर में अनेक कार्यक्रमों में मुझे दिये गये ये उपहार भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और कलात्मक धरोहर का प्रमाण हैं.’’

मोदी ने कहा, ‘‘हमेशा की तरह, इनकी नीलामी की जाएगी और उससे प्राप्त राशि को नमामि गंगे परियोजना में दिया जाएगा.’’ केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सोमवार को एनजीएमए का दौरा किया और प्रधानमंत्री को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के पांचवें चरण की घोषणा की. बाद में उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा कि नीलामी में रखी गयी वस्तुओं में 100 रुपये मूल्य की वस्तु से लेकर 64 लाख रुपये मूल्य तक की परेश मैती की एक पेंटिंग शामिल है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2023 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).