देश

तमिलनाडु के विल्लुपुरम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 9 गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस ने विल्लुपुरम जिले के गिंगी में एक 16 वर्षीय लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में 77 वर्षीय एक व्यक्ति सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिंगी ऑल वुमन पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें लड़की का चचेरा भाई (36) और चाची (50) शामिल है.

तमिलनाडु के विल्लुपुरम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 9 गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

चेन्नई, 11 जनवरी : तमिलनाडु पुलिस ने विल्लुपुरम जिले के गिंगी में एक 16 वर्षीय लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में 77 वर्षीय एक व्यक्ति सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिंगी ऑल वुमन पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें लड़की का चचेरा भाई (36) और चाची (50) शामिल है. इसके अलावा, मन्नाकट्टई उर्फ वेंकटेशन (77), आर. इयालाराजा (28), एम. वेंकटेशन (24), आर प्रभु (37), के. बाबू (22), पी. एझुमलाई (26) और ए सत्यराज (28) अन्य को गिरफ्तार किया गया.

आरोपियों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए थे. अपराध का पता तब चला, जब नाबालिग लड़की को उसकी मौसी पेट दर्द की शिकायत के बाद पास के अस्पताल ले गई और विस्तृत जांच में पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती थी. यह भी पढ़ें : Jharkhand: फंदे से लटकता पाया गया निलंबित थानेदार का शव, विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम की

लड़की के माता-पिता की मृत्यु हो गई थी और वह पढ़ाई के लिए अपनी मौसी के यहां चली गई थी. आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2022 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).