8th Pay Commission HRA Calculator: 8वें वेतन आयोग में कितना बढ़ सकता है HRA? लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों का पूरा संभावित कैलकुलेशन

8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की वास्तविक बेसिक सैलरी, HRA और कुल वेतन इस बात पर निर्भर करेगा कि केंद्र सरकार कौन-सा फिटमेंट फैक्टर मंजूर करती है और HRA की नई दरों को लेकर क्या फैसला लेती है. फिलहाल जारी सभी आंकड़े संभावित अनुमान हैं. अंतिम वेतन संरचना और HRA की जानकारी सरकार की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.

8th Pay Commission HRA Calculator: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का बेसब्री से इंतजार है. नए वेतन आयोग के लागू होने के साथ बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी की संभावना है, जिसका सीधा असर हाउस रेंट अलाउंस (HRA) पर भी पड़ेगा. चूंकि HRA बेसिक पे के आधार पर तय होता है, इसलिए फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) बढ़ने पर कर्मचारियों का HRA भी अपने आप बढ़ जाएगा.

फिलहाल HRA तीन श्रेणियों में दिया जाता है. X कैटेगरी शहरों के कर्मचारियों को बेसिक पे का 30%, Y कैटेगरी शहरों के कर्मचारियों को 20% और Z कैटेगरी शहरों के कर्मचारियों को 10% HRA मिलता है. यदि 8वें वेतन आयोग के तहत बेसिक सैलरी बढ़ती है और HRA की मौजूदा दरें बरकरार रहती हैं, तब भी कर्मचारियों को अधिक HRA मिलेगा.

HRA की दरें बढ़ाने की मांग

कई कर्मचारी संगठनों का कहना है कि मौजूदा HRA दरें बढ़ती महंगाई और बड़े शहरों में बढ़ते किराए के हिसाब से पर्याप्त नहीं हैं. इसी वजह से कई यूनियनों ने HRA की नई स्लैब लागू करने की मांग की है.

कुछ कर्मचारी संगठनों ने HRA को 36%, 24% और 12% करने का प्रस्ताव दिया है. वहीं कुछ अन्य संगठनों ने इसे 40%, 35% और 30% तक बढ़ाने की मांग भी की है. हालांकि, इस पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार ही करेगी.

लेवल 1 से 5 कर्मचारियों का संभावित HRA

Pay Level वर्तमान बेसिक पे X City HRA Y City HRA Z City HRA
Level 1 ₹18,000 ₹10,800 – ₹13,880 ₹7,200 – ₹9,250 ₹3,600 – ₹4,630
Level 2 ₹19,900 ₹11,940 – ₹15,340 ₹7,960 – ₹10,230 ₹3,980 – ₹5,110
Level 3 ₹21,700 ₹13,020 – ₹16,730 ₹8,680 – ₹11,150 ₹4,340 – ₹5,580
Level 4 ₹25,500 ₹15,300 – ₹19,660 ₹10,200 – ₹13,110 ₹5,100 – ₹6,550
Level 5 ₹29,200 ₹17,520 – ₹22,510 ₹11,680 – ₹15,010 ₹5,840 – ₹7,500

लेवल 6 से 10 कर्मचारियों का संभावित HRA

Pay Level वर्तमान बेसिक पे X City HRA Y City HRA Z City HRA
Level 6 ₹35,400 ₹21,240 – ₹27,290 ₹14,160 – ₹18,200 ₹7,080 – ₹9,100
Level 7 ₹44,900 ₹26,940 – ₹34,620 ₹17,960 – ₹23,080 ₹8,980 – ₹11,540
Level 8 ₹47,600 ₹28,560 – ₹36,700 ₹19,040 – ₹24,470 ₹9,520 – ₹12,230
Level 9 ₹53,100 ₹31,860 – ₹40,940 ₹21,240 – ₹27,290 ₹10,620 – ₹13,650
Level 10 ₹56,100 ₹33,660 – ₹43,250 ₹22,440 – ₹28,840 ₹11,220 – ₹14,420

नोट: ऊपर दिए गए सभी आंकड़े संभावित अनुमान हैं. इनमें 2.0 से 2.57 के संभावित फिटमेंट फैक्टर और मौजूदा HRA स्लैब को आधार बनाया गया है.

सरकार के फैसले पर निर्भर करेगा अंतिम HRA

8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की वास्तविक बेसिक सैलरी, HRA और कुल वेतन इस बात पर निर्भर करेगा कि केंद्र सरकार कौन-सा फिटमेंट फैक्टर मंजूर करती है और HRA की नई दरों को लेकर क्या फैसला लेती है. फिलहाल जारी सभी आंकड़े संभावित अनुमान हैं. अंतिम वेतन संरचना और HRA की जानकारी सरकार की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.

Share Now