पंजाब के बठिंडा में गौशाला की छत गिरी, मलबे में दबीं करीब 80 गाय, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए NDRF रवाना

पंजाब के भटिंडा में भारी बारिश के बीच मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. भगता भाईका इलाके में एक गौशाला की छत भरभराकर गिर गई. इसके मलबे के नीचे कम से कम 80 गायों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है.

गौशाला (Photo Credit: IANS/File)

चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) के भटिंडा (Bathinda) में भारी बारिश के बीच मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. भगता भाईका इलाके में एक गौशाला (Cow Shelter) की छत भरभराकर गिर गई. इसके मलबे के नीचे कम से कम 80 गायों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

मिली जानकारी के अनुसार बचाव अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई द्वारा साझा की गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि, कैसे जेसीबी की मदद से भारी-भरकम मलबे को हटाया जा रहा है.

गौरतलब हो कि पंजाब और हरियाणा में रविवार से ही तेज बारिश हो रही है. जिसके चलते ऐसी घटनाये बढ़ गई है. इस हादसे के कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित एक गोशाला में 30 गायों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य प्रतापगढ़ में बारिश के पानी से बने दलदल में फंसने से मौत का शिकार बन गए. बीते शुक्रवार को बिजली गिरने के कारण प्रयागराज के एक गोशाला में 35 गायों की मौत हुई थी. जिसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े तेवर दिखाते हुए करीब आठ अफसरों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी, जानें मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड