UP Shocker: मां ने दबाया मुंह और जेल से छूटे बाप ने किया रेप, बरेली में 7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत
पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. उसने अपनी सात साल की बच्ची के साथ रेप कर रिश्तों को तार-तार कर दिया. इस दरिंदगी में उसकी पत्नी ने भी साथ दिया.
उत्तर प्रदेश के बरेली में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र में एक पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. उसने अपनी सात साल की बच्ची के साथ रेप कर रिश्तों को तार-तार कर दिया. इस दरिंदगी में उसकी पत्नी ने भी साथ दिया. उसकी पत्नी मासूम की सौतेली मां है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता और सौलती मां के खिलाफ कर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. रेप करने वालों के बाल काटकर बाजार में परेड कराऊं, रेपिस्ट बलात्कार करना भूल जाएंगे: CM
आपको बता देंकि आरोपी पिता कोरोना काल में पास्को एक्ट के एक मामले में जेल गया था. वहां से छूटने के बाद उसने अपनी ही सगी बेटी का रेप कर दिया. इतना ही नहीं इस वारदात में मासूम की सौतेली मां ने अपने पति का पूरा साथ दिया. बच्ची की चीख न निकल सके, इसके लिए सौतेली मां ने बच्ची का मुंह दबाए रही.
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र बहेडी के एक गांव में एक व्यक्ति ने रेप का केस दर्ज कराया है. उसकी भतीजी के साथ उसके ही पिता ने दुष्कर्म किया है. बयान के आधार पर आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी पर वर्ष 2017 में भी धारा 354 और 366 कार्रवाई हो चुकी है. इसी प्रकार के मामले में वो हल्द्वानी जेल भी जा चुका है. एक बार फिर उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगा है. इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जब परिवार के अन्य लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2023 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

