देश

Ayodhya Verdict: उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर 77 गिरफ्तार

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए किए आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में पूरे उत्तर प्रदेश में 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. लखनऊ पुलिस द्वारा दिए गए बयान में कहा गया कि 34 मामले दर्ज कर लिए गए हैं और 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 8275 पोस्ट में से करीब 4563 ऐसे पोस्ट पर कार्रवाई की गई है, जो आपत्तिजनक थे.

Ayodhya Verdict: उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर 77 गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

अयोध्या (Ayodhya) मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए किए आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में पूरे उत्तर प्रदेश में 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. लखनऊ पुलिस द्वारा दिए गए बयान में कहा गया कि 34 मामले दर्ज कर लिए गए हैं और 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 8275 पोस्ट में से करीब 4563 ऐसे पोस्ट पर कार्रवाई की गई है, जो आपत्तिजनक थे.

ये पोस्ट फेसबुक (Facebook), ट्विटर (Twitter) और यूट्यूब (You Tube) पर किए गए थे. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने पहले ही बताया था कि मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों की रिपोटरें पर नजर रखने के लिए राज्य में पहली बार एक इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (Emergency Operations Center) की स्थापना की गई है.

यह भी पढ़ें: अयोध्या मामले पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का ट्वीट, क्या बाबरी मस्जिद विध्‍वंस के दोषियों को मिलेगी सजा?

इसी बीच, पुलिस बल ने अनैतिकता को रोकने के लिए धारा 144 को लागू करने जैसे निषेधात्मक कदम उठाए, साथ ही संवेदनशील और व्यस्त बाजारों में गश्ती कर असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश भी दिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2019 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).