Coronavirus: गुजरात में 70 ट्रेन बोगियों को पृथक वार्ड में बदला जाएगा

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ ऐसी पहली बोगी तैयार हो गई है और उसे मणिनगर रेलवे डिपो में खड़ा किया गया है.

ट्रेन (Photo Credits : IANS)

अहमदाबाद: अहमदाबाद रेलवे मंडल में कोविड-19 (Coronavirus) के संदिग्ध मरीजों के लिए ट्रेनों की 17 बोगियों को पृथक वार्ड में परिवर्तित किया जा रहा है. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ ऐसी पहली बोगी तैयार हो गई है और उसे मणिनगर रेलवे डिपो में खड़ा किया गया है. अहमदाबाद कोरोना वायरस के प्रसार के लिहाज से प्रमुख केंद्रों में से एक बनकर सामने आया है. अहमदाबाद मंडल के रेलवे प्रबंधक (DRM) दीपक कुमार झा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के लिए ट्रेनों की 70 बोगियों को पृथक वार्ड में बदला जा रहा है. ये बोगियां पांच डिपो में खड़ी की जाएंगी. मणिनगर डिपो में पृथक वार्ड के तौर पर 25 बोगियां रखी जाएंगी.’’

उन्होंने बताया कि हर बोगी में आठ मरीज रह सकते हैं. झा ने कहा, ‘‘बोगियों को आवश्यकता के अनुसार परिवर्तित किया जा रहा है और इनमें सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.’’ उन्होंने बताया कि हर बोगी में चार शौचालयों में से एक को बाथरूम में तब्दील किया गया है. प्रत्येक बोगी में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक कैबिन बनाया गया है. झा ने कहा, ‘‘जिन लोगों को विशेष चिकित्सा देखभाल की जरूरत होगी उन्हें अस्पताल ले जाया जाएगा लेकिन जिनमें हल्के लक्षण होंगे और जिन्हें पृथक वास की जरूरत होगी, उन्हें इन बोगियों में रखा जाएगा.’’ यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मदद के लिए मुकेश अंबानी आए आगे, RIL की तरफ से पीएम राहत कोष में देंगे 500 करोड़, महाराष्ट्र व गुजरात सीएम कोष में 5-5 करोड़

उन्होंने दावा किया कि देशभर में 5,000 ट्रेन बोगियों को पृथक वार्ड में बदला जाएगा. मणिनगर के अलावा इन बोगियों को अहमदाबाद और साबरमती के रेलवे डिपो में रखा जाएगा. अन्य दो डिपो कच्छ जिले के भुज और गांधीधाम में होंगे. अहमदाबाद में अभी तक 38 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से चार की मौत हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें