देश

Karnataka Shocker: 16 साल लड़की के साथ 8 लोगों ने किया रेप, आपस में वीडियो किया शेयर, 7 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि लड़की को फिर से ब्लैकमेल करते हुए कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जाएगा, मुख्य आरोपी ने अपने 7 दोस्तों के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

Karnataka Shocker: 16 साल लड़की के साथ 8 लोगों ने किया रेप, आपस में वीडियो किया शेयर, 7 आरोपी गिरफ्तार
Representational Image (Photo Credit : PTI)

बेंगलुरु, 9 अप्रैल: कर्नाटक पुलिस (Karnataka Police) ने बेंगलुरु में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया. Gujarat Shocker: सुनने-बोलने में अक्षम प्रवासी महिला के साथ कई बार गैंगरेप, शिकायत के बाद 4 गिरफ्तार

मारपीट के बाद उन्होंने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया, तो वह उसे जान से मार देंगे. बाद में उन्होंने इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर किया.

पुलिस ने कहा कि लड़की को फिर से ब्लैकमेल करते हुए कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जाएगा, मुख्य आरोपी ने अपने 7 दोस्तों के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना बेंगलुरु के येलहंका पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई थी.

घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता रोती हुई घर आई, जिसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने उसे यह बताने के लिए मनाया कि उसके साथ क्या हुआ, तब उसने यह खुलासा किया.इसके बाद पीड़िता की मां ने 5 अप्रैल को येलहंका पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  है. वहीं एक आरोपी फरार चल रहा है. जिसकी तलाश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2022 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).