एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: प्रयागराज में कोरोना वायरस संक्रमण के 652 नए मामले

जिले में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 652 नए मामले सामने आए,वहीं चार मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई.

Uttar Pradesh:  प्रयागराज में कोरोना वायरस संक्रमण के 652 नए मामले
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

प्रयागराज, 6 अप्रैल : जिले में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) के 652 नए मामले सामने आए,वहीं चार मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई.

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर राय के मुताबिक, सोमवार को कुल 7,535 नमूने लिए गए जिसमें से 652 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई. यह भी पढ़ें : Corona Update: संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली सरकार रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने पर कर रही विचार: सूत्र

उन्होंने बताया कि स्वरूपरानी नेहरू एल-3 अस्पताल में 182 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि एल-2 तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में 33 मरीज भर्ती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).