Rajasthan: IIT जोधपुर के 65-70 स्टूडेंट मिले कोरोना पॉजिटिव, सभी को किया गया आइसोलेट

जोधपुर आईआईटी में प्रायोगिक कक्षाओं के लिए लौटे 65-70 विद्यार्थी पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

कोरोना वायरस से जंग (Photo Credits: PTI)

जोधपुर: देश में कोरोना संक्रमण तेज रफ्तार से फैलने लगा है. राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के 65 से अधिक छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कोरोना संक्रमित सभी छात्रों को आईआईटी के आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. जोधपुर आईआईटी में प्रायोगिक कक्षाओं के लिए लौटे 65-70 विद्यार्थी पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अपने घरों से ऑनलाइन कक्षाएं पूरी करने के बाद ये विद्यार्थी अनिवार्य प्रयोगशाला सत्रों में शामिल होने के लिए संस्थान में लौटे थे.

डिप्टी सीएमएचओ पी सिंह ने बताया, राजस्थान के IIT जोधपुर में अब तक 65-70 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से 55-60 सक्रिय मामले हैं. उन्होंने बताया कि कोई गंभीर मामला नहीं है. परिसर में ब्लॉक G3 को माइक्रो-कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. अधिकांश कोरोना पॉजिटिव छात्रों ने चंडीगढ़, गुजरात और जयपुर से यात्रा की.

IIT  जोधपुर में 65-70 विद्यार्थी कोरोना से संक्रमित

आईआईटी प्रवक्ता अमरदीप शर्मा ने बताया कि इन सभी विद्यार्थियों को पृथक-वास में भेज दिया गया है और उन्हें आईआईटी छात्रावासों में एक में ठहराया गया है. प्रवक्ता के अनुसार सारी कोविड-विरोधी एहतियात बरती जा रही हैं.

उन्होंने बताया कि इन संक्रमित विद्यार्थियों के संपर्क में आये अन्य छात्रों तथा शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों के लिए दो छात्रावास भवन आरक्षित किये गये हैं. उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के फिर से सिर उठाने के बीच आईआईटी प्रशासन परिसर से संक्रमण को दूर रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें