कश्मीर में इस साल अबतक सेना ने 62 आतंकवादियों को किया ढेर
कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने अलग अलग मुठभेड़ों में इस साल अबतक 62 आतंकवादियों को ढेर किया है जिनमें 15 विदेशी दहशतगर्द थे. वे विभिन्न संगठनों से जुड़े थे. कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मारे गए 62 आतंकवादियों में से 39 लश्कर-ए-तैयबा से थे और 15 जैश-ए-मोहम्मद के थे.
श्रीनगर, 28 अप्रैल: कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने अलग अलग मुठभेड़ों में इस साल अबतक 62 आतंकवादियों को ढेर किया है जिनमें 15 विदेशी दहशतगर्द थे. वे विभिन्न संगठनों से जुड़े थे.
कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मारे गए 62 आतंकवादियों में से 39 लश्कर-ए-तैयबा से थे और 15 जैश-ए-मोहम्मद के थे. J-K Encounter: पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, अन्य राज्यों के लोगों पर हुए हमलों में थे शामिल.
उन्होंने ट्विटर पर बताया कि इसके अलावा हिज़्बुल मुजाहिदीन के छह व अल बद्र के दो दहशतगर्दों को भी ढेर किया गया है. घाटी के पुलिस प्रमुख ने कहा कि 62 में से 47 आतंकवादी स्थानीय जबकि 15 विदेशी थे.
कुमार ने कहा कि मानव और तकनीकी निगरानी बढ़ाने एवं केंद्रित अभियान की वजह से आतंकवादियों के जीवित रहने की दर तेजी से घटी है. उन्होंने कहा,“ इस साल अबतक मारे गए 62 आतंकवादियों में से 32 को आतंकवाद में शामिल होने के सिर्फ तीन महीने के अंदर ही उन्हें ढेर कर दिया गया था.”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2022 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

