देश

Bihar Shocker: इंसानियत शर्मसार, मुजफ्फरपुर में नाबालिग से 6 लोगों ने 28 दिनों तक किया गैंगरेप, FIR दर्ज

बिहार के मुजफ्फरपुर से अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आई है मुजफ्फरपुर जिले में छह लोगों ने एक 13 वर्षीय मासूम का अपहरण कर उसके साथ 28 दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया

Bihar Shocker: इंसानियत शर्मसार, मुजफ्फरपुर में नाबालिग से 6 लोगों ने 28 दिनों तक किया गैंगरेप, FIR दर्ज
Photo Credits: File Image

पटना, 7 अगस्त: बिहार के मुजफ्फरपुर से अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आई है मुजफ्फरपुर जिले में छह लोगों ने एक 13 वर्षीय मासूम का अपहरण कर उसके साथ 28 दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया. यह भी पढ़े: Bihar Shocker: महिला की बेरहमी से हत्या! चाकू से निकाली आंख, जीभ और स्तन काटे, प्राइवेट पार्ट को किया क्षत-विक्षत

इस मामले में पांच अगस्त को आरोपियों ने पीड़िता की मां को फोन कर उसे सरैया चौक से ले जाने को कहा पुलिस के मुताबिक पीड़िता फेसबुक पर आरोपियों के संपर्क में आई थी पीड़िता की मां ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि 9 जुलाई को सरैया थाने के सिसवनिया गांव के आरोपी कार से आये और उसकी बेटी का अपहरण कर लिया 9 जुलाई को अपहरण के बाद उसे एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया और अगले 28 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया.

शिकायत में कहा गया, “9 जुलाई को मैंने आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन जिला पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 5 अगस्त को रात 8 बजे मुझे आरोपी का फोन आया, उसने मुझसे अपनी बेटी को सरैया चौक से ले जाने को कहा, जब मैं वहां पहुंची तो मैंने उसे लावारिस पाया। मैं उसे घर ले गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जिला पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है मुजफ्फरपुर के टाउन पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा, “हमने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया है साथ ही पीडि़ता की मेडिकल जांच भी कराई गई है उसने आरोपियों की पहचान बता दी है उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2023 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).