देश

Indore Accident: इंदौर में खड़े डंपर से टकाराई कार, 6 लोगों की मौत

हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

Indore Accident: इंदौर में खड़े डंपर से टकाराई कार, 6 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

इंदौर, 23 फरवरी :  मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में सोमवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया. यहां सड़क किनारे खड़े डंपर से कार जा टकराई और इस हादसे में कार में सवार सभी 6 युवकों की मौत हो गई. पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, लसूड़िया थाना क्षेत्र के निरंजनपुर चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से तेज रफ्तार कार जा टकराई.

यह कार देवास से इंदौर आ रही थी. कार का अगला हिस्सा पूरी तरह डंपर के हिस्से में घुस गया. इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कार के दरवाजे काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला गया. कई मृतकों के शव तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2021 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).