देश

बिहार : 24 घंटे में 6 नए मामले, कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 38 पहुंची

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित छह नए मामले सामने आए हैं, जिससे बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 38 हो गई है. इस क्रम में हालांकि राहत वाली बात है कि इसमें 15 मरीज इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

बिहार : 24 घंटे में 6 नए मामले, कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 38 पहुंची
कोरोना वायरस (Photo Credits: Pixabay)

पटना: बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित छह नए मामले सामने आए हैं, जिससे बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 38 हो गई है. इस क्रम में हालांकि राहत वाली बात है कि इसमें 15 मरीज इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जो छह नए मामले सामने आए हैं, उसमें चार सीवान के जबकि दो बेगूसराय जिले के हैं.

उन्होंने बताया कि सीवान के रहने वाली 45 और 22 वर्ष की आयु की दो महिलाओं को कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. ये दोनों उन संक्रमित मरीज के संपर्क में आई थीं, जो मध्य-पूर्व की यात्रा कर 21 मार्च को लौटे थे. इसके अलावे सीवान में एक ही परिवार के 20 साल की लड़की और 26 साल के युवक को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के चलते टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत फंसी बिहार के गांव में, इस हाल में बिता रही हैं दिन

पिछले 24 घंटे के दौरान बेगूसराय में दो युवकों को भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. इनके 'ट्रेवल हिस्ट्री' की अब तक जानकारी नहीं मिली है. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. इस दौरान इनमें से 15 लोग इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. उल्लेखनीय है कि सीवान में अब तक सबसे ज्यादा 11 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2020 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).