देश

Telangana: तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में 6 की मौत

महबूबबाद जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं जो वारंगल में शादी की खरीदारी करने के लिए गई थीं.

Telangana: तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में 6 की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

हैदराबाद, 29 जनवरी : तेलंगाना (Telangana) के महबूबबाद जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं जो वारंगल में शादी की खरीदारी करने के लिए गई थीं. हादसा महबूबबाद जिले के गुडरु मंडल में मैरीमिटा के पास हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने तीन पहिया वाहन को कुचल दिया.

टक्कर में ऑटो-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस बीच, मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की. यह भी पढ़ें :तेलंगाना में महिला स्वास्थ्यकर्मी को टीका लगने के 5 दिन बाद मौत, AEFI की तरफ से जांच शुरू

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली और घायलों को तुरंत चिकित्सा मुहैया कराने के निर्देश दिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2021 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).