दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,062 नये मामले, संक्रमित होने की दर 11.42 प्रतिशत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,062 नये मामले सामने आये जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 3.86 लाख को पार कर गया है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।
नयी दिल्ली (New Delhi), 31 अक्टूबर: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,062 नये मामले सामने आये जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 3.86 लाख को पार कर गया है . स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है. दिल्ली में मरीजों के संक्रमित होने की दर बढ़ कर 11.42 प्रतिशत हो गयी है . राष्ट्रीय राजधानी में 44,330 नमूनों की जांच की गयी जिसके बाद यह आंकड़ा सामने आया है . यह लगातार चौथा दिन है जब दिल्ली में एक दिन में पांच हजार से अधिक मामले सामने आये हैं . दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 5,891 मामले शुक्रवार को सामने आये थे .
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को 41 और लोगों की मौत हो गयी जिससे राष्ट्रीय राजधानी में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 6,511 हो गयी है.
बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या शनिवार को 32,719 हो गयी . यह आंकड़ा एक दिन पहले 32,363 था .
येह भी पढ़े: Delhi: दिल्ली में कोरोना की बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने सोमवार को बुलाई बैठक.
इसके अनुसार प्रदेश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,86,706 हो गयी है और संक्रमित होने की दर 11.42 प्रतिशत हो गयी है .
लंबे समय के बाद संक्रमित होने की दर 10 फीसदी के आंकड़े को पार किया है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या कल के 3113 की अपेक्षा बढ़ कर शनिवार को 3,274 हो गयी. इसमें कहा गया है कि संक्रमितों की संख्या में अचानक बढोत्तरी त्योहारी मौसम और बढ़ते प्रदूषण स्तर के कारण हुयी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2020 01:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

