देश

शर्मनाक! हरियाणा के पंचकूला में 5 वर्षीय बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

उन्होंने कहा, ‘‘मामले में जांच की जा रही है। हम मामले में यौन उत्पीड़न की आशंका को खारिज नहीं कर रहे। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दुष्कर्म हुआ।’’

शर्मनाक! हरियाणा के पंचकूला में 5 वर्षीय बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
( सांकेतिक तस्वीर )

चंडीगढ़. हरियाणा के पंचकूला जिले में सोमवार को खाली भूखंड पर पांच वर्षीय लड़की का शव मिला। पुलिस को संदेह है कि दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या की गयी। पंचकूला की सहायक पुलिस आयुक्त नूपुर बिश्नोई ने बताया कि लड़की के अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि उनकी बेटी सोमवार से अपने घर से लापता है। बाद में एक निजी स्कूल के पास खाली भूखंड में उसका शव मिला ।

उन्होंने कहा, ‘‘मामले में जांच की जा रही है। हम मामले में यौन उत्पीड़न की आशंका को खारिज नहीं कर रहे। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दुष्कर्म हुआ।’’ यह भी पढ़े-पीड़िता और आरोपी के शादी के बाद बंबई हाई कोर्ट ने रद्द की दुष्कर्म की प्राथमिकी

बिश्नोई ने कहा कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2019 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).