देश

अनुच्छेद 370: जम्मू-कश्मीर में दवाइयों का 15-20 दिनों का स्टॉक, बेबी फूड की कमी को किया गया पूरा

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने रविवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में 15-20 दिनों के लिए सभी 376 अधिसूचित और 62 जरूरी तथा जीवन-रक्षक दवाइयों का स्टॉक जमा है. प्रशासन के अनुसार, दवाइयां और बेबी फूड जल्दी से जल्दी निकालने के लिए जम्मू एवं चंडीगढ़ पर तीन-तीन व्यक्तियों को तैनात किया गया है.

अनुच्छेद 370: जम्मू-कश्मीर में दवाइयों का 15-20 दिनों का स्टॉक, बेबी फूड की कमी को किया गया पूरा
दवाईयां/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

जम्मू एवं कश्मीर (Jammu-Kashmir) प्रशासन ने रविवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में 15-20 दिनों के लिए सभी 376 अधिसूचित और 62 जरूरी तथा जीवन-रक्षक दवाइयों का स्टॉक जमा है. प्रशासन ने हालांकि स्वीकार किया कि कश्मीर घाटी में दो दिन से बेबी फूड की कमी थी लेकिन उसका समाधान हो गया है और ताजा स्टॉक पहुंच गया है.

प्रशासन ने एक बयान में कहा, "अब लगभग तीन सप्ताह के लिए पर्याप्त बेबी फूट स्टॉक में है." यह बयान केंद्र शासित प्रदेश में दवाइयों के अपर्याप्त मात्रा में होने की खबरों के बाद आया है. प्रशासन ने कहा कि दवाइयों के ज्यादातर वितरक जम्मू में हैं और ऑर्डर मिलने के बाद दवाइयों की आपूर्ति करने में लगभग 14-18 घंटे लगते हैं.

यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर का शख्स अपने आपको WHO का डायरेक्टर बताकर करता था ठगी, हुआ गिरफ्तार

प्रशासन के अनुसार, दवाइयां और बेबी फूड जल्दी से जल्दी निकालने के लिए जम्मू एवं चंडीगढ़ पर तीन-तीन व्यक्तियों को तैनात किया गया है. उप जिला अधिकारी स्तर का एक अधिकारी घाटी में आपूर्ति कर रहा है. जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद राज्य में कड़े प्रतिबंध लागू हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2019 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).